एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (ADTOI) राजस्थान चैप्टर की ओर से होटल खुमानी में राजस्थान टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स मीट का आयोजन किया गया।

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाकर पर्यटन विकास, आपसी सहयोग, नए अवसरों, FAM Tours एंव राजस्थान को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक गंतव्य बनाने पर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक में टूर ऑपरेटर्स एवं होटल व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय, राजस्थान के पर्यटन उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग, नए पर्यटन सर्किट, FAM Tours और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी पक्षों के बीच निरंतर संवाद और मजबूत साझेदारी से राजस्थान में पर्यटन की नई संभावनाओं को विकसित किया जा सकता है। ऐसे आयोजन सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से राजस्थान पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में ADTOI के चेयरमैन हेम सिंह, सचिव वीरेंद्र शेखावत, नेशनल ग्रोथ कमेटी राजस्थान के कोऑर्डिनेटर यतीश धाभाई, RATO के उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह तथा इवेंट कोऑर्डिनेटर एवं FAM Tour कमेटी के प्रमुख बसंत कुशवाहा, यूनाइटेड होटलियर्स सोसायटी के अध्यक्ष यू.बी. श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मेनारिया, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव राकेश चौधरी, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के सचिव अंबालाल साहू, सह-सचिव योगेश्वर सिंह कुमावत, कोषाध्यक्ष आकाश जैन, ADTOI के राजस्थान सदस्य वाई बी श्रीवास्तव, हेमंत सिंह, आर के सिंह, ललित सिंह सहित पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।