उदयपुर | मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड मास अंत कार्यक्रम में रक्षाबंधन एवं बरखा पर गीतों की महफ़िल सजी एवं सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि अशोक कुमार चौबीसा की ईश वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम का संचालन के के त्रिपाठी , एस एम पोरवाल एवं अशोक जोशी ने किया। चिट निकाल कर निम्न 25 को प्रस्तुतियों के लिए आमंत्रित किया।
राज कुमार बापना - राखी धागों का त्योहार मोहिनी तलदार - ओ सजना बरखा बहार आई सुरेखा बाबेल - पड़ी बरखा फुहार हरीश बहादुर - फूलों का तारों का गिरीश तलदार - मेघा रे मेघा रे रजनी जोशी - ये राखी बंधन है ऐसा लक्ष्मी आसवानी - बादल यूं गरजता दिलीप सुराणा - आज मौसम बड़ा लक्ष्मी माथुर - हरियालो सावन आयो कुसुम त्रिपाठी - कारे कारे बादरा जय किशन आसवानी - अब के सावन में जी डरे अशोक जोशी - सावन की घटा छाई दामोदर सैनी - दिल के बगीचे से नारायण लाल लोहार - झूमता सावन देखो आया प्रदीप चौहान - हम बहनों के लिए मेरे भैया के के त्रिपाठी - जिंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात संतोष गुप्ता - मेरे प्यारे भैया नलिनी बंधु - पड़ गए झूले सावन ऋतु आई ईश्वर जैन - गरज बरस प्यासी फिर पानी दे मौला बिहारी लाल कनेरिया महिलाओं के सावन के आगे शीला चौधरी कारे कारे बदरा दिलीप भट्ट - रिमझिम के गीत सावन गाए हेमा जोशी - ये मौसम रंगीन।
संरक्षक डॉ श्रद्धा गट्टानी ने मुस्कान क्लब कराओके ग्रुप के लिए एक विशेष त्रि-मासिक लाइव स्टेज़ शो के आयोजन की स्वीकृति प्रदान की। ग्रुप संयोजक के के त्रिपाठी ने बताया की इस समूह के 45 सदस्य प्रति सप्ताह थीम आधारित गाना रिकॉर्ड कर शनिवार को ऑनलाइन प्रेषित करते है। अब से उन्हें तृतीय रविवार को दोपहर 2 से 6 तक आयोजित होने वाले लाइव शो में प्रस्तुति का सुअवसर मिलेगा।
अगस्त माह में जन्मे 20 सदस्यों का जन्मदिन मनाते हुए प्रत्येक के सम्मान में फिल्मी गीतों की पंक्तियों से हाल गूंज उठा। सामूहिक राष्ट्रगान, डॉ विमल शर्मा द्वारा आभार अभिव्यक्ति एवं जन्मदिन सुमधुर अल्पाहार से कार्यक्रम समाप्त हुआ।