उदयपुर | साहित्य मंडल के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर आयोजित ’’हिंदी लाओ-देश बचाओ’’ त्रिदिवसीय समारोह में उदयपुर के इतिहासविद् डॉ. गोविंदलाल मेनारिया की सद्य प्रकाशित कृति ’भारतवर्ष जगदगुरू’ का विमोचन मंडल के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने किया।
इस अवसर पर डॉ. मेनारिया की शोध और लेखन के क्षेत्र में दीर्घावधि सेवाओं के लिए श्रीमती शांति देवी स्मृति सम्मान-2026 प्रदान किया गया।