उदयपुर खंडेलवाल वैश्य समाज, उदयपुर के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव 16 अगस्त 2026 को निर्विरोध संपन्न हुए।
चुनाव संयोजक डॉ. एस. के. खण्डेलवाल ने खंडेलवाल वैश्य समाज समिति के अध्यक्ष पद पर श्री अजेश जी सेठी, महासचिव पद पर श्री विजय जी खंडेलवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्री मंगल जी खंडेलवाल को वर्ष 2026-28 के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
इस अवसर पर चुनाव संयोजक समिति के सदस्य श्री दिनेश जी गुप्ता, श्री दिलीप झालानी, श्रीमती ऊषा जी गुप्ता एवं श्री ओम प्रकाश जी झालानी तथा श्री रवि गुप्ता की गरिमामयी उपस्थित रही।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समस्त समाजजनों की ओर से उन्हें बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा समाज की एकता, संगठन एवं विकास को नई दिशा प्रदान करते हुए समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आश्वासन सभी समाजजनों को दिया।खण्डेलवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश जी गुप्ता, पूर्व महासचिव श्री राजकुमार जी खंडेलवाल एवं पूर्व कोषाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता सहित समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य श्री सुभाष झालानी, श्री अशोक गुप्ता, श्री दिलीप मामोडिया, श्री मुरारी गुप्ता, श्री सुभाष गुप्ता, श्री महेश गुप्ता,बद्री प्रसाद जी गुप्ता,विकास झालानी,नितेश झालानी, एवं महिला समिति में सरोज झालानी,मधु झालानी, मीना खंडेलवाल,किरण खंडेलवाल, समाजजन आदि उपस्थित रहे।सभी उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।
Source: other