उदयपुर | देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट के नंदन वन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुस्कान क्लब की संरक्षिका श्रीमती कौशल्या गट्टानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात् रिवाह हॉल में एकत्र सभी अतिथियों और सदस्यों का के.के. त्रिपाठी ने विधिवत स्वागत किया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने अपने उद्बोधन में परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर विशेष जोर दिया। इसके बाद नितिन गट्टाणी ने संबोधन में सदस्यों से राष्ट्र के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया तथा वर्तमान तकनीक, विशेषकर एआई से जुड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ श्रद्धा गट्टाणी ने रूढ़िवादिता त्यागकर आधुनिकता से जुड़ने का समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम में देश भक्ति प्रतियोगिता विजेता अरुण चौबीसा, श्रीमती संतोष गुप्ता और ईश्वरचंद जैन को श्रीमती कौशल्या गट्टानी द्वारा पुरस्कृत किया गया और उन्होंने प्रस्तुतियां दीं। साथ ही ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट के कर्मचारियों द्वारा भी रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन अरुण चौबीसा ने किया।

अंत में सूरज मल पोरवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और उपस्थित लोगों के लिये अल्पाहार का आयोजन किया गया।