उदयपुर। केंद्र सरकार की युवा सशक्तिकरण योजना माय भारत (मेरा युवा भारत) के तहत उदयपुर जिले के गिर्वा ब्लॉक के लिए खुशी चौहान का माय भारत वॉलंटियर के रूप में चयन हुआ है।

साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी चयन सूची में खुशी चौहान का नाम शामिल किया गया।

जिला युवा अधिकारी समीर खान ने बताया कि खुशी गिर्वा ब्लॉक स्तर पर सरकारी योजनाओं, स्वच्छता अभियानों, युवा कार्यक्रमों एवं सामाजिक कार्यों के साथ क्षय रोग के प्रति जागरूकता और टीबी उन्मूलन अभियान में भी सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।

इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Source: other