उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय बड़ी के विद्यार्थियों के साथ तिरंगा रैली निकाली गई।

साथ ही जगदीश चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली प्रतियोेगिता आयोजित की गई।पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के केन्द्र निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय बड़ी के विद्यार्थियों के साथ बड़ी में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इसमें करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। साथ ही वंदे मातरम् की 150वीं जयंती वर्ष मनाने के क्रम में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना था।इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक पवन अमरावत, सहायक निदेशक (वित्त एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, अधीक्षण अभियंता सी.एल. सालवी, कार्यक्रम अधिशाषी हेमंत मेहता, दयाराम सुथार, सुनील निमावत, प्रिंसिपल श्रीमती पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक गिरीश त्रिवेदी ने किया।

जगदीश चौक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हर घर तिरंगा उत्सव मनाने के क्रम में जगदीश चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली प्रतियोेगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने तिरंगे, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावनाओं को रंगों के माध्यम से आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। निर्णायकों द्वारा अनमोल, लतिका, धनिष्ठा, अनामिका और रेणुका द्वारा बनाई गई रंगोली को प्रथम स्थान प्रदान किया गया।

वहीं राधिका सोनी, वेदिका सुथार, महेनुर नाज, इशिका कुंवर, अंशिका तिवारी, भूमिका सरगरा, खुशबू पटेल, अलीना, शिवानी प्रजापत और प्रियांशी द्वारा बनाई गई दो रंगोलियों को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया गया।