उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्तवाधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता उदयपुर के निर्देशन में दो दिन हरियाली अमावस्या मे मेलार्थियों को जागरूक करने के लिए स्टॉल स्थापित की गई।

एडीजे राहुल चैधरी स्वयं मेला स्टॉल पर अवलोकन के लिए पहुँचे।

एडीजे राहुल चैधरी एडीजे बताया कि जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अधिवक्ता द्वारा मेले मे दोनों दिन निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, एल.ए.डी.सी योजना, बाल विवाह रोको, बालश्रम रोको, नाल्सा हेल्पलाईन 15100, नालसा पोर्टल इत्यादि के पेम्पलेट वितरित किए गए एवं मेलार्थिओं को जागरूक किया गया।