उदयपुर। बीसीआई कनेक्ट 3.0 की तैयारियों को लेकर पुरोहित कैफे में बिजनेस सर्कल इंटरेनशनल अल्फा चैप्टर की बैठक आयोजित की गई। बीसीआई अल्फा के प्रबंधन में होने वाले कनेक्ट 3.0 जॉइंट चैप्टर मीटिंग को लेकर बैठक में आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष पुष्कर पुरोहित ने बताया कि बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। सभी सदस्यों ने अपने विचार एवं सुझाव रखे और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया।

बीसीआई के चीफ एडवाइजर देवेन्द्र सिंह करीर ने बताया कि बीसीआई कनेक्ट 3.0 में सभी चैप्टर्स की सहभागिता रहेगी। आयोजन को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

चीफ एडवाइजर विप्लव जैन ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बैठक में सौंपे गए दायित्वों को समय पर पूरा करने और टीम के साथ समन्वय बनाए रखने पर चर्चा हुई।

बैठक में देवेन्द्र सिंह करीर, पुष्कर पुरोहित, विप्लव जैन, एकार्थ पुरोहित, जीवन सिंह सोलंकी, अंकित सिसोदिया, रीना गोस्वामी, सीपी शर्मा, चेतना सिसोदिया, अरुण चौबीसा एवं अभिनव अग्रवाल उपस्थित रहे।