उदयपुर, रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उद्यम की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में ‘टीचर ट्रिब्यूट-2026’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उदयपुर के 109 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं से जुड़े शिक्षकों को सम्मान देकर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।कार्यक्रम के इवेंट डायरेक्टर वैभव शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब उदयपुर उद्यम की ओर से पिछले वर्ष भी शिक्षकों के सम्मान के लिए यह पहल की गई थी।

शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार की भावना को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष समारोह को और व्यापक बनाया गया तथा अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।समारोह में क्लब अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, सचिव डॉ. सुरभि गांधी एवं कोषाध्यक्ष प्रखर सीयाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संयुक्त निदेशक वीरेंद्र यादव, डॉ. गजेंद्र जोशी, सरवर इंसान, सोनाली बिस्वास दास, शिखा राठौड़, अनिकेत शर्मा, रक्षा अरोड़ा, करण गर्ग एवं कुलदीप सिंह राव सहित विशिष्ट अतिथियों ने भी सहभागिता की।

आयोजन टीम में डॉ. योगेश पारीक, जुली मरमट, अभिषेक सेठ एवं सरबिक दास कश्यप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समारोह में शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा गया कि एक शिक्षक विद्यार्थी का जीवन बदल सकता है और वही विद्यार्थी आगे चलकर पूरे समाज के भविष्य को नई दिशा दे सकता है।

रोटरी उदयपुर उद्यम ने इस आयोजन के माध्यम से शिक्षा के प्रति सम्मान और शिक्षकों के महत्व को समाज में और मजबूत करने का संदेश दिया।