उदयपुर | विज्ञान समिति, महावीर इंटरनेशनल, एम बी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद, 60 बसंत वरिष्ठ नागरिक संस्थान, डॉ डी एस कोठारी इंस्टीट्यूट सहित एनपीईएल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एटोमिक एनर्जी से सेवानिवृत मुख्य अभियंता (नाभिकीय) इंज एम पी जैन का आज उनकी उपलब्धियों एवं जीवन के 80 वर्ष पूर्ण करने पर नागरिक अभिनंदन किया ।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि अभिनंदन समारोह में विचार व्यक्त करने वालों में कुल प्रमुख डॉ के एल कोठारी, डॉ के एल तोतावत, प्रकाश तातेड़, अशोक जैन, डॉ के पी तलेसरा , डॉ एल एल धाकड़, जी के तिवारी, आर के चतुर, पुरुषोत्तम पालीवाल, सुनील गंग, बी एल खमेसरा, डॉ उमा शंकर शर्मा, मुनिश गोयल, डीआई जी शरद मंत्री, शांति लाल भंडारी, डॉ विमल शर्मा, आर पी गुप्ता, रविन्द्र सुराणा, मधु जैन सहित सभी ने इंज एम पी जैन के 80 वर्ष पूर्ण होने पर उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करते हुए अभिनंदन किया।