उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ उदयपुर के यूनिट द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकंडरी उदयपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में घर-घर तिरंगा , हर घर तिरंगा, जन चेतना रैली का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर व यूनीट लीडर डॉ भगवती लाल साहु ने बताया कि जिला संगठन आयुक्त ( गाइड ) अभिलाषा मिश्रा ने हरी झंडी दिखा करके रैली का शुभारंभ किया ।
रैली विभिन्न मार्गाे से होती हुई पुनः अपने स्थान पर पहुंची। रैली में स्काउट व गाइड , भारत माता की जय , वंदे मातरम , घर-घर तिरंगा , हर घर तिरंगा आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे ।
डॉ भगवती लाल साहू के नेतृत्व में स्काउट गाइड ने हरियाली अमावस्या के मेले में पहुंच कर सेवाएं दी।