बालपन और किशोरावस्था से ही अगर पानी क्यों बचाना चाहिए और किस पीढ़ी के लिए बचाना है और नशा क्यों नहीं करना तथा अपने परिजन को नशा करते जल्दी कैसे पहचाने यह अगर सतत उन्हें बताते रहे तो वह अपने जीवन काल में पानी को भी बचाएंगे और नशे से भी बचे रहेंगे।
यह सब जल मित्र नशा मित्र अभियान चलाने वाले डॉक्टर पी मैं घर में सी जैन ने आज महात्मा गांधी सेकेंडरी स्कूल, सुंदरवास में ईस हेतु विशेष चयनित विद्यार्थियों को अपने लैपटॉप से बताया।
वर्ष भर हर माह यह अभियान चलता रहेगा जिसके अंतर्गत आज यह इस स्कूल में दूसरे मांह का कार्यक्रम आयोजित किया। आज विशेष कर रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग से जल बढ़ाना और फोर फिंगर टेस्ट से गुटका तंबाकू सुपारी के नशे का पता लगाना डॉक्टर पीसी जैन ने बताया।
प्रभारी सोनू लोहार एवं इंदिरा कंवर ने संचालन किया एवं प्रधानाध्यापक लक्ष्मी भक्तावत में इसे बहुत उपयोगी प्रोग्राम बताया।