उदयपुर। त्रिशला जागृति मंच की ओर से सावन उत्सव का आयोजन शुभम होटल में आयोजित किया गया। मंच अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने बताया कि उत्सव में महिलाओं ने भारतीय परम्परा एवं राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप लहरिया पहनकर रैंप वॉक किया, अंताक्षरी, गीत एवं नृत्यों द्वारा मनोरंजन के साथ विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया।
डाॅ. जैन ने बताया कि लहरिया प्रतियोगिता में ‘लहरिया सावन क्विन प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। जिसमें बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें डोली जैन को ‘सावन क्विन’, शिल्पा संगावत ‘लहरिया क्विन’ तथा पुनम जैन का रनर अप चुना गया। सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक, दुपट्टा एवं ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक तमन्ना संगावत ने बताया कि इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें विशाखा जैन, डोली जैन ललिता अखावत एवं ज्योति सिंघवी को पारितोषिक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मंच महामंत्री पूनम जैन ने बताया कि इस अवसर पर डाॅ. किरण जैन, तमन्ना संगावत, आशा सिंघवी, रुचिता भोरावत, साधना अखावत, प्रतिभा जैन, मीनाक्षी दामावत, तमन्ना अखावत, मंजु टीमरवा, पुष्पा पंचोली, भारती भोरावत, अनिता पंचोली, सेजल जैन, आशा संगावत, पूनम जैन, ललिता अखावत, ज्योति सिंघवी सहित बडी संख्या में महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।