उदयपुर। बीसीआई टूरिज्म की ओर से अर्बन स्क्वेयर मॉल के एसोसिएशन में आयोजित तीन दिवसीय बीसीआई बाजार एग्जीबिशन का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ।

25, 26 और 27 अगस्त तक चलने वाले इस एग्जीबिशन में पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और विभिन्न स्टॉल्स पर जमकर शॉपिंग की।

एग्जीबिशन में शॉपिंग के साथ एंटरटेनमेंट, फैशन और सोशल मीडिया एक्टिविटीज का खास कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है।एग्जीबिशन का शुभारंभ एनआईसीसी की डायरेक्टर स्वीटी छाबड़ा और उद्यमी परमेश्वर अग्रवाल के आतिथ्य में हुआ।

शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों ने रिबन काटकर एग्जीबिशन का उद्घाटन किया गया। बीसीआई टूरिज्म की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

बीसीआई बाजार एग्जीबिशन के जरिए उदयपुरवासियों को तीन दिनों तक शॉपिंग, आकर्षक ऑफर्स, फैशन, एंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया एक्टिविटीज का खास अनुभव मिल रहा है।

एग्जीबिशन 27 अगस्त तक सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक अर्बन स्क्वेयर मॉल में जारी रहेगा।बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई बाजार के माध्यम से लोकल बिजनेस, एंटरप्रेन्योर्स और विभिन्न ब्रांड्स को अपने प्रोडक्ट्स प्रदर्शित करने और नए ग्राहकों तक पहुंचने का बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया है।

एग्जीबिशन में विभिन्न कैटेगरी के प्रोडक्ट्स और ब्रांड्स की स्टॉल्स लगाई गई हैं, जहां विजिटर्स को आकर्षक ऑफर्स और स्पेशल डील्स का लाभ मिल रहा है।बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि एग्जीबिशन में शॉपिंग के साथ हर उम्र के लोगों के लिए मनोरंजन और एक्टिविटीज का विशेष ध्यान रखा गया है।

वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कर्तव्य शुक्ला ने शहरवासियों से फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एग्जीबिशन में पहुंचकर इसका हिस्सा बनने की अपील की।अर्बन स्क्वेयर के मैनेजर लवदीप शर्मा ने बताया कि बीसीआई बाजार एग्जीबिशन को शहरवासियों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एग्जीबिशन में उपलब्ध विभिन्न ब्रांड्स, आकर्षक ऑफर्स और एक ही जगह पर कई तरह के प्रोडक्ट्स की उपलब्धता लोगों को खूब पसंद आ रही है।

उन्होंने कहा कि अर्बन स्क्वेयर मॉल शॉपिंग और एंटरटेनमेंट के लिए उदयपुरवासियों की पसंदीदा जगह है और ऐसे आयोजनों से यहां आने वाले विजिटर्स को शॉपिंग के साथ मनोरंजन का भी बेहतर अनुभव मिल रहा है।पहले दिन तंबोला ने बढ़ाया उत्साहएग्जीबिशन के पहले दिन शाम को स्पेशल तंबोला इवेंट आयोजित किया गया।

इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। तंबोला के दौरान मनोरंजन के साथ प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका भी मिला।

कार्यक्रम में अतिथियों और विजिटर्स ने एग्जीबिशन के आयोजन की सराहना की।कल होगा किड्स फैशन शोएग्जीबिशन के दूसरे दिन 26 अगस्त को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक किड्स फैशन शो आयोजित किया जाएगा।

इसमें शहर के बच्चे रैंप पर अपनी प्रतिभा और कॉन्फिडेंस का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में मीरा मजूमदार, डॉ. बलदीप शर्मा एवं मंजू गांधी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।27 अगस्त को होगा विशेष अवॉर्ड समारोहएग्जीबिशन के अंतिम दिन 27 अगस्त की शाम को विशेष अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान उदयपुर के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।रील कॉन्सर्ट बना आकर्षणएग्जीबिशन के दौरान रील कॉन्सर्ट भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

एंकर नितिन दशोरा ने बताया कि शहर के इंफ्लुएंसर्स और यंग क्रिएटर्स को मौके पर रील्स बनाने का अवसर दिया जा रहा है।

क्रिएटिव कॉन्सेप्ट के आधार पर प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे और चयनित विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।कई प्रमुख ब्रांड्स की स्टॉल्स बनी आकर्षणबीसीआई टीम से भूमि त्रिवेदी ने बताया कि श्री बालाजी सिल्वर, नियति सोनी, राधा कलेक्शन, धीरज, रजत कमल एंड टीपीएस क्रिएशन, प्रीति जैन, स्टाइल ऑरा, सुदिति बसाक एंड मासूम बोहरा, हर्बिक्स, हरप्रीत कौर और जेविन परफ्यूम सहित कई ब्रांड्स एवं बिजनेस की स्टॉल्स एग्जीबिशन में विजिटर्स के लिए उपलब्ध हैं।इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी, बीसीआई टूरिज्म प्रेसीडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, स्वीटी छाबड़ा, परमेश्वर अग्रवाल, बीसीआई उत्सव के प्रेसीडेंट संजीव पटवा, बीसीआई टूरिज्म जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी, बीसीआई टूरिज्म ट्रेजरर स्वाति सरूपरिया, लवदीप शर्मा, अनुराधा ओझा, प्रियांक चौहान, तपन शर्मा, मीनाक्षी पालीवाल, एंकर नितिन दशोरा, संतोष कालरा, भूमि त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में बीसीआई मेम्बर्स उपस्थित रहे।