टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया शोभागपुरा इकाई की पहली बैठक, दिनांक 20 अगस्त 26 की शाम रिवर फ्रंट गार्डन उदयपुर में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता सुभाष अग्रवाल, मुख्य अतिथि के के शर्मा और डा एमजी वार्ष्णेय और विशिष्ट अतिथि प्रो विमल शर्मा मंचासीन रहे।

आरंभ में ग्रुप के एडमिन संजय गुप्ता देवेश ने सभी का परस्पर परिचय करा शुभारंभ किया। इसके पश्चात के के शर्मा जी और प्रोफेसर विमल शर्मा ने सभी को टाइम बैंक आफ इंडिया की उपयोगिता, लक्ष्य , कार्य प्रणाली और सेवा भाव के बारे में सभी को विस्तार से बताया। सभी नए सदस्यों का उपरना औढ़ा कर स्वागत किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया की आज की मीटिंग का उत्साह इस बात से परिलक्षित होता है कि निर्धारित समय पर अधिकांश के उपस्थित होने से मीटिंग समय पर प्रारम्भ हुई।

उपस्थित 40 सदस्यों ने अपनी इस इकाई की नियमित बैठक करने पर जोर डालते हुए कहा कि हम सभी अपने निकट रह रहे 80+ वरिष्ठजन तथा रुग्ण सदस्यों से नियमित संपर्क कर उनकी कुशलशेम पूछते रहे।

सभी सदस्यों एवं 80+ के संपर्क सूत्रों की जानकारी संकलन कर पीडीएफ (मय गूगल मैप) बनाने की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सभी से अपनी जानकारी सांझा करने का आग्रह किया।

इसके पश्चात सभी ने हनुमान जी के दर्शन किए और रीवर फ्रंट गार्डन के अंदर भ्रमण किया और काफी पारिवारिक व्यवहार , सुंदर वातावरण के अंदर यह मीटिंग संपन्न हुई।

उपस्थित सदस्यों में के के शर्मा, संजय गुप्ता देवेश, विमल शर्मा, एस सी अग्रवाल, मनोहर चेलानी, एमजी वार्ष्णेय, प्रेम सिंह सोलंकी, रजनीकांत मनावत, के एस चौहान, हरीश भाटिया, राजेश पागे, एच आर श्रीवास्तव, शरद मंत्री, एस डी कौशल, एमके अग्रवाल, राजेश बाफना, सुनीता शर्मा, बीना अग्रवाल, मंजू डाबरिया, अनुपमा शर्मा, अशोक पामेचा, राजेंद्र भंडारी, महेश पालीवाल, मीत तमरा, गौरी शंकर दवे, एस एस डाबरिया, मंगला पागे, सुनीता शर्मा, सुरेश जागेटिया, सुदेश चौधरी, किरण जागेटिया, किरण चौधरी, बंसी लाल लोहार प्रमुख रहे