उदयपुर। सादर प्रकाशनार्थ भारत रत्न, कंप्यूटर क्रांति के जनक एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर प्रत्यूष भवन, खेलगांव में राजीव गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर एवं दूरसंचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाकर भारत की विकास यात्रा को नई दिशा दी। युवाओं को राजनीति में भागीदारी का अवसर देने, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने तथा देश में वैज्ञानिक सोच और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। राजीव गांधी जी की सोच और उनके आधुनिक भारत के सपने को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर आशा जाट, दीपिका पाटीदार, मनीष जाट, देवी, वनीता, राजू, गंगा, प्रियंका, युवराज, तुकाराम, नवल, जयवीर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
इससे पूर्व रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित जिला कांग्रेस मीडिया सेंटर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में देश के विकास को नई दिशा देने वाले अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्रांति की नींव मजबूत कर राजीव गांधी जी ने भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। आज भारत जिस डिजिटल और तकनीकी शक्ति के रूप में विश्व में अपनी पहचान बना रहा है, उसमें राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के युवाओं को प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर महेंद्र दीक्षित, मुकेश राम जाट, संजय भटनागर, अनिल शंकर शर्मा, योगी शर्मा, अनिल मेहता, लता मीणा, संयम नागौरी, राजेंद्र पल्लू जैन, ऋतिक सोलंकी, नारायण सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।