बेमला। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय द्वारा संचालित राजस्थान विद्यापीठ महाविद्यालय, बेमला-कुराबड़ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत आकर्षक एवं रचनात्मक पोस्टर तैयार किए।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मला सालवी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मांगीलाल जनवा ने की। मुख्य अतिथि डॉ. वृत्तिका गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. कुणाल आमेटा रहे।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट’, ‘धर्मनिरपेक्ष भारत’, ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘राष्ट्रगान’ सहित विभिन्न विषयों पर पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल की सदस्य श्रीमती गायत्री आमेटा एवं अंजली लोहार ने पोस्टरों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में शारदा सुथार एवं मनीषा कुंवर ने प्रथम, तुलसी सुथार, मीना कुंवर एवं सपना कुंवर ने द्वितीय तथा भावना मीणा एवं दीपिका मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में भूगोल व्याख्याता अर्पित सिंह ने अतिथियों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।