उदयपुर। केन्द्रीय कारागृह में स्टाफ एवं बंदियों के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2026 के अन्तर्गत गुरूवार को कारागृह में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

जेल अधीक्षक राजपाल सिंह द्वारा तिरंगा लहराकर तिरंगा रैली का शुभारम्भ किया गया।केन्द्रिय काराग्रह के अधीक्षक ने बताया कि बंदियों में देश भक्ति का जज्बा जगाने, राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा एवं देश प्रेम जागृत करने के लिए तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा रैली में स्टाफ एवं बंदियों ने उत्साह से भाग लिया। उन्होंने बताया कि तिरंगा रैली को सम्पूर्ण कारागृह में घुमाया गया जिसमें सभी बंदियों एवं स्टाफ के हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर तिरंगे को जोश के साथ लहराया।

वन्दे मातरम् एवं भारत माता के जयकारों से कारागृह का परिसर गूंज उठा। रैली में 1 हजार 100 बंदियों एवं जेल अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

रैली में उपाधीक्षक श्रीमोहन, कारापाल भगवान सहाय, भारमल, दिलावर खान, कारापाल रणवीर सिंह उप रैली में शामिल रहे।