उदयपुर | विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की मेजबानी में पहली बार हो रहे पांच दिवसीय वेस्ट जोन इंटर युनिवसिर्टी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के महाकुंभ के समापन समारोह का पारितोषिक वितरण शनिवार को संस्थान के कुंभा सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पाजंली एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भटट्, मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित एवं पानी वाले बाबा के नाम से ख्यातनाम डॉ. राजेन्द्र सिंह, अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेडी, संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह ताणा, वित्त सचिव शक्ति सिंह कारोही, प्रेसिडेंट प्रो. चेतन सिंह चैहान, रजिस्ट्रार डाॅ. एन.एन. सिंह ़ ने विजेता , उपविजेता टीम को चमचमाती ट्राफी दे खिलाड़ियोे को मेडल पहना कर सम्मानित किया।
बास्केटबाॅल के ये रहे सरताज:- आयोजन सचिव डॉ. हितेश चन्द्र रावल ने बताया कि लीग मैच के अनुसार मणिपाल विश्वविद्यालय ने वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 अपने नाम की वही दूसरे स्थान पर कोटा विश्वविद्यालय, तीसरे स्थान पर मुंबई विश्वविद्यालय एवं मेजबान भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय चैथे स्थान पर रही। चारोें टीमें आगामी दिनों मुम्बई विश्वविद्यालय मुम्बई द्वारा आयोजित आॅल इंडिया बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगी।
इसका किया सम्मान:- स्पोट्स बोर्ड चैयरमेन डाॅ. अभिमन्यु सिंह राठौड ने बताया कि समारोह में अतिथियोें द्वारा चीफरेफरी जसवंत सिंह जैतावत, भंवर विजय सिंह खंगारोत, प्रेम शंकर जाटव, हर्षवर्धन सिंह, आकाश बसु, भूपेंद्र सिंह राठौड़, नितेश बडगूजर, नरेंद्र सिंह चैहान, पन्नालाल जी सैनी, अशोक शर्मा, अजहरुद्दीन गॉड, दीपेंद्र सिंह, अनुज मधुसूदन जोशी, चंद्रवीर सिंह पवार, मुकेश खटीक, सुरेंद्र यादव का उपरणा, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह का संचालन डाॅ. अनिता राठौड ने किया।
समापन समारोह में गजेन्द्र सिंह बांसी, प्रो. युवराज सिंह राठौड, नवल सिंह जुड, करण सिंह उमरी, कमलेश्वर सिंह कच्छेर, महेन्द्र सिंह पाखंड, गजेन्द्र सिंह गटियावली, भंवर सिंह साकरियाखेडी, कुलदीप सिंह ताल, महेन्द्र सिंह पाटिया, भीम सिंह ताणा, भवानीपाल सिंह राठौड, मानसिंह चुण्डावत, प्रो. रेणु राठौड, प्रो. प्रेम सिंह रावलोत, प्रो. रितु तोमर, डाॅ. भुपेन्द्र सिंह चैहान, संस्थान के डीन डायरेक्टर सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।