GMCH STORIES

राजस्थान बैडमिंटन संघ ने वर्ष 2026-2027 के लिए विभिन्न कमटियों का किया गठन

( Read 965 Times)

15 Jul 26
Share |
Print This Page

राजस्थान बैडमिंटन संघ ने वर्ष 2026-2027 के लिए विभिन्न कमटियों का किया गठन

उदयपुर के सुधीर बक्षी को तकनीकी अधिकारी और कमल भंडारी को फाइनेंस कमेटी का अध्यक्ष बनाया 
उदयपुर :  राजस्थान बैडमिंटन संघ ने अपनी वार्षिक आम बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार वर्ष 2026-2027 के लिए अपनी विभिन्न समितियों और सहयोगी पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह जानकारी आर.बी.ए. के मानद सचिव  के.के. शर्मा ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर दी।




कमेटियों का गठन राज्य में बैडमिंटन खेल के सुचारू संचालन और विकास के लिए किया गया है। पत्र के अनुसार, आर.बी.ए. के मानद सचिव सभी समितियों के संयोजक होंगे। इसके साथ ही संगठन में निम्नलिखित महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं- तकनीकी सलाहकार : सुधीर बख्शी (उदयपुर), उपाध्यक्ष : कपिल गुप्ता एवं रूपेश बालिया (जोधपुर) को बनाया गया है। इसके अलावा एसोसिएशन द्वारा गठित प्रमुख समितियों और उनके अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है - कोर कमेटी के चून सिंह भाटी (बाड़मेर) अध्यक्ष एवं मनोज दासोत (जयपुर) उपाध्यक्ष, फाइनेंस कमेटी के कमल भंडारी (उदयपुर) - अध्यक्ष, टूर्नामेंट कमेटी के बी.के. अरोड़ा (अलवर) - अध्यक्ष, कोचिंग कमेटी के दिनेश दिनकर (पाली) - अध्यक्ष, डेवलपमेंट कमेटी के राकेश पौराणिक (बारां) - अध्यक्ष, तकनीकी अधिकारी कमेटी के  लोकेश कुमार सोनी (चित्तौड़गढ़) - अध्यक्ष, अनुशासन कमेटी के  विजय सिंह (जयपुर) - अध्यक्ष, एज-फ्रॉड कमेटी के दीपक सिंह रौतेला (झालावाड़) अध्यक्ष और राजू खान पठान (प्रतापगढ़) - उपाध्यक्ष, लीगल एडवाइजरी कमेटी के अनिल मेहता (जयपुर) - अध्यक्ष, मार्केटिंग एवं पब्लिसिटी कमेटी  के अनिल गुप्ता (टोंक) - अध्यक्ष, मेडिकल बोर्ड कमेटी के  डॉ. पुनीत भार्गव अध्यक्ष एवं जॉर्ज थॉमस कन्वीनर, (जयपुर), पैरा-बैडमिंटन कमेटी  के अमित शर्मा (प्रतापगढ़) - अध्यक्ष, मास्टर टूर्नामेंट डेवलपमेंट कमेटी के मुकेश पंडित, अध्यक्ष एवं हिमानी श्रीमती पूनियां, उपाध्यक्ष (जयपुर), एंटी-सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी  की  श्रीमती रेनू लबानिया (भरतपुर) - अध्यक्ष, ममता आर्य (करौली) - उपाध्यक्ष, रितु लोहिया एवं अल्का बत्रा (जयपुर) एवं राधिका पुरोहित (बीकानेर), आरबीए वेबसाइट कमेटी के अमित करनावत (जोधपुर) - अध्यक्ष, अभिषेक शर्मा (भीलवाड़ा) - उपाध्यक्ष, चयन समिति के जे.पी. भट्ट (कोटा) - अध्यक्ष, अतुल गुप्ता (जयपुर) - उपाध्यक्ष बनाया गया है । आर.बी.ए. के मानद सचिव के.के. शर्मा ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और सदस्य राजस्थान में बैडमिंटन के स्तर को आगे बढ़ाने तथा एसोसिएशन के कार्यों को पूरी पारदर्शिता व सुचारू रूप से चलाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like