GMCH STORIES

एक ही दिन में वर्षों पुराना भूमि विवाद सुलझा, दो भाइयों को मिली बड़ी राहत

( Read 433 Times)

15 Jul 26
Share |
Print This Page

एक ही दिन में वर्षों पुराना भूमि विवाद सुलझा, दो भाइयों को मिली बड़ी राहत

            जैसलमेर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र पोकरण में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर सुशासन की नई मिसाल कायम कर रहा है। बुधवार को ग्राम पंचायत एका में आयोजित शिविर में शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार, पोकरण प्रीतम सिंह राठौड़, नायब तहसीलदार हजारा राम एवं अतिरिक्त विकास अधिकारी, पंचायत समिति सांकड़ा भगवान सिंह की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया गया।

           ग्राम सुजासर निवासी जुगत सिंह पुत्र बाग सिंह एवं रिडमल सिंह पुत्र बाग सिंह ने अपनी पैतृक भूमि के विभाजन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। वर्षों से लंबित इस मामले पर शिविर में ही हल्का पटवारी द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से भूमि का विभाजन कर मौके पर ही प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया।

           भूमि विभाजन की प्रक्रिया पूरी होने पर दोनों भाइयों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस कार्य के लिए उन्हें कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते, वह ग्रामीण सेवा शिविर में एक ही दिन में पूरा हो गया। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल और प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

            शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने भी प्रशासन की तत्परता, पारदर्शिता और त्वरित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांवों तक सुशासन पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं, जिससे आमजन को समयबद्ध एवं सरल तरीके से राहत मिल रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like