GMCH STORIES

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक आयोजित

( Read 349 Times)

15 Jul 26
Share |
Print This Page
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक आयोजित

               जैसलमेर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एक्शन प्लान माह जुलाई-2026 की पालना में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैसलमेर ओमी पुरोहित की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत कुल 19 प्रकरणों पर विचार किया गया जिनमें कमेटी के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से गहन विचार विमर्श पश्चात् कुल छब्बीस लाख बीस हजार रूपये की अवार्ड राशि पारित की गई।

             बैठक में न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय बुलाकी दास व्यास, जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामपाल, बार अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह, राजकीय अधिवक्ता श्यामपाल सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला कारागृह में बंद बंदियों के 161 प्रकरणों पर विचार विमर्श करने हुए अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like