GMCH STORIES

कलम के धनी, जन-जन की आवाज़ और बेबाक पत्रकार दिनेश कश्यप का जन्मदिन आज

( Read 491 Times)

15 Jul 26
Share |
Print This Page

कलम के धनी, जन-जन की आवाज़ और बेबाक पत्रकार दिनेश कश्यप का जन्मदिन आज

पत्रकारिता जगत में उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, मित्रों, समाजसेवियों व शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

के डी अब्बासी 

कोटा। अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता के लिए पहचान बना चुके युवा पत्रकार दिनेश कश्यप का जन्मदिन आज हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता, सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।

 

दिनेश कश्यप ने अपनी लेखनी के माध्यम से हमेशा आमजन की समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनकी निष्पक्ष सोच, बेबाक लेखनी और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। उनकी खबरों ने कई बार प्रशासन का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित कर सकारात्मक पहल का मार्ग प्रशस्त किया है।

 

जन्मदिन के अवसर पर दिनभर सोशल मीडिया, मोबाइल फोन और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पत्रकार साथियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि उनकी कलम हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनहित की आवाज़ बनकर समाज का मार्गदर्शन करती रहे।

जन्मदिन पर अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष, पूर्व संयुक्त निदेशक सूचना एव जनसंपर्क विभाग, वरिष्ठ पत्रकार लेखक डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल, स्वतंत्र पत्रकार के डी अब्बासी, भारत की महिमा के प्रधान संपादक डी एन गांधी, संपादक बृजराज सिंह सोलंकी, सहायक संपादक कादर खान, वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार सुधींद्र गौड़,राजस्थान अधिस्वीकृति महासंघ के लीगल एडवाइजर वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट अख्तर खान अकेला,एडवोकेट इकरामुद्दीन खान ने बधाई दी है।

दैनिक डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़ परिवार की ओर से भी पत्रकार दिनेश कश्यप को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु, यशस्वी और सफल जीवन प्रदान करें तथा उनकी कलम सदैव समाज और राष्ट्रहित में इसी प्रकार निर्भीकता से चलती रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like