GMCH STORIES

आईआरसीटीसी ने भारत के पूर्वी भाग के लिए ‘‘दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा’’ नामक एक नया रेल-आधारित पर्यटन सर्किट लॉन्च किया

( Read 1119 Times)

07 Feb 26
Share |
Print This Page
आईआरसीटीसी ने भारत के पूर्वी भाग के लिए ‘‘दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा’’ नामक एक नया रेल-आधारित पर्यटन सर्किट लॉन्च किया

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड आईआरसीटीसी जो भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, ने अपनी भारत गौरव डीलक्स पर्यटक ट्रेन पर ‘‘दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा’’ नामक एक नया पर्यटन सर्किट शुरू किया है। सावधानीपूर्वक तैयार की गई यह 10 दिवसीय रेल यात्रा श्रद्धालुओं और यात्रियों को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ सबसे पूजनीय तीर्थ स्थलों और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विरासत स्थलों के दर्शन का अनूठा अवसर प्रदान करती है।
 यह यात्रा दिल्ली के सफदरजंग से शुरू होगी और वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम होते हुए दिल्ली वापस लौटेगी। यात्रा के प्रमुख स्थलों में वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर (ज्योतिर्लिंग) और गंगा आरती शामिल हैं। इसके बाद भारत की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता की यात्रा होगी, जिसमें विक्टोरिया मेमोरियल और अन्य शहर के आकर्षण तथा काली घाट (शक्ति पीठ) और दक्षिणेश्वर काली मंदिर जैसे महत्वपूर्ण मंदिर शामिल हैं। गंगासागर के पवित्र तटों की एक दिवसीय यात्रा, जिसमें सागर संगम में स्नान और कपिल मुनि मंदिर के दर्शन शामिल हैं, इस यात्रा का मुख्य आकर्षण है। यह यात्रा पुरी तक जारी रहेगी, जहां आपको पूजनीय श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ भुवनेश्वर, धौली शांति स्तूप, उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं, कोणार्क सूर्य मंदिर (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) और अन्य दर्शनीय स्थलों सहित ओडिशा के व्यापक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। यात्रा का अंतिम आध्यात्मिक गंतव्य भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बैद्यनाथ धाम (देवघर) है, जहां से 18 मार्च 2026 को दिल्ली के सफदरजंग लौटकर एक यादगार और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा का समापन होगा।
 आईआरसीटीसी का यह सर्व-समावेशी टूर धार्मिक और मनोरंजक पर्यटन का एक आदर्श मिश्रण है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को एक सहज, सुरक्षित और समृद्ध यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
 भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जैसे कि एसी तृतीय एसी द्धितीय और एसी प्रथम श्रेणी के सुसज्जित केबिन, स्वच्छ शाकाहारी भोजन परोसने वाले ऑनबोर्ड रेस्तरांए उन्नत सुरक्षा व्यवस्था और समर्पित टूर मैनेजर।
आईआरसीटीसी ने इस विशेष ट्रेन टूर को 1 एसी श्रेणी के लिए 1,06,940 रुपये प्रति व्यक्ति, 2 एसी के लिए 98,925 रुपये और 3 एसी श्रेणी के लिए 79,285 रुपये प्रति व्यक्ति की कीमत पर लॉन्च किया है। पैकेज की कीमत में एसी श्रेणी में ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में आवास, सभी भोजन (केवल शाकाहारी), एसी वाहनों में सभी परिवहन और दर्शनीय स्थल, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी टूर मैनेजरों की सेवाएं आदि शामिल हैं। डिवाइन ईस्ट टेंपल टूर के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी के पर्यटन पोर्टल और देश भर में अधिकृत आईआरसीटीसी पर्यटन कार्यालयों के माध्यम से खुली हैं।
 अधिक जानकारी, यात्रा कार्यक्रम और बुकिंग संबंधी जानकारी के लिए यात्री www.irctctourism.combharatgaurav पर जा सकते हैं या मोबाइल नंबर 8287930299 (प्रफुल्ला), 8287930484 (सुभाष्री), 8287930032 (अभिषेक) 8595931047 (मोनिका) और 8882826357 (प्रणीत) पर संपर्क कर सकते हैं। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like