GMCH STORIES

गणेशगढ़ के श्री दीनदयाल को मिला सिंचाई डिग्गी योजना का लाभ

( Read 570 Times)

07 Feb 26
Share |
Print This Page

गणेशगढ़ के श्री दीनदयाल को मिला सिंचाई डिग्गी योजना का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
 श्रीगंगानगर जिले के गिरदावर सर्किल गणेशगढ़ में शनिवार को ग्राम उत्थान शिविर आयोजित हुआ। आयोजित शिविर में श्री दीनदयाल पुत्र श्री केसराराम निवासी गणेशगढ़ पहुंचे। श्री दीनदयाल ने बताया कि उसकी कृषि भूमि 27 एलएनपी में है। यहां डिग्गी निर्माण के लिए उसने कृषि विभाग में आवेदन किया गया। विभागीय दिशा.निर्देश अनुसार डिग्गी का निर्माण किया गया।
 लाभार्थी ने बताया कि विभाग द्वारा डिग्गी निर्माण से पूर्व में खुला पानी लगता था। इससे पूरे खेत में सिंचाई नहीं हो पाती थीए लेकिन अब फव्वारा व ड्रिप सिंचाई के उपयोग से सिंचाई क्षेत्रफल बढा है तथा उत्पादन में भी लाभ हुआ है। डिग्गी अनुदान के लिए लाभार्थी ने राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like