श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को मिनी सचिवालय और एसटीपी निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी से अब तक हुए कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए उक्त कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। एसटीपी कार्यों को लेकर भी जिला कलक्टर द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इससे पूर्व आज सुबह जिला कलक्टर द्वारा निर्माणाधीन मिनी सचिवालय का औचक निरीक्षण करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। सचिवालय से आवागमन के लिये बनाई जानी वाली सड़क के लिये नगर विकास न्यास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखा जाये।
इसके पश्चात जिला कलक्टर द्वारा गुरूनानक बस्ती और पुरानी आबादी क्षेत्र में एसटीपी निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को उक्त कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एसटीपी कार्य पूर्ण होने के पश्चात आमजन के लिये सुविधा होगी, इसलिए उक्त कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। मौके पर नगरपरिषद के श्री मंगत सेतिया, आरएसआरडीसी के श्री गुरप्रीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।