GMCH STORIES

परिवादियों को ग्रामीण सेवा शिविर में मिला खाता विभाजन का लाभ

( Read 304 Times)

15 Jul 26
Share |
Print This Page

परिवादियों को ग्रामीण सेवा शिविर में मिला खाता विभाजन का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
गंगानगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत चूनावढ़ में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में अनिल कुमार पुत्र रामप्रताप निवासी ततारसर, राजवीर ढाका, सुभाष ढाका, राजेन्द्र, विनोद कुमार ने आपसी सहमति से खाता विभाजन के लिये आवेदन किया। शिविर प्रभारी नायाब तहसीलदार श्री आदराम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए खाता विभाजन के आदेश जारी किये। हाथोहाथ लाभ मिलने पर प्रभारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like