GMCH STORIES

मनफूलसिंहवाला के ग्रामीण सेवा शिविर में हुए आमजन लाभान्वित

( Read 353 Times)

15 Jul 26
Share |
Print This Page

मनफूलसिंहवाला के ग्रामीण सेवा शिविर में हुए आमजन लाभान्वित

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मनफूलसिंहवाला में बुधवार को आयोजित शिविर के दौरान सहदेव पुत्र मामराज ने अपने मकान का पट्टा बनाने हेतु आवेदन किया। शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पट्टा बनाकर परिवादी को सौंपा गया। इस दौरान बलवंत पुत्र भौमाराम को कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थय कार्ड देकर लाभान्वित किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा तीन परिवारों में पट्टा वितरण करते हुए व्यक्तिगत शौचालय के 10 आवेदन, सोखता गड्ढा के तीन, राजस्व विभाग द्वारा सहमति से खाता विभाजन के तीन, शुद्धिपत्र के 19 और फार्मर रजिस्ट्री के एक प्रकरण में कार्यवाही की गई। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 40 मृदा स्वास्थय कार्ड, राजस्थान रोडवेज द्वारा 18 पास और पशुपालन विभाग द्वारा 30 पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री नयन गौतम, श्री मधुसूदन बिहाणी, श्रीमती रामेश्वरी देवी, श्री भंवरलाल स्वामी, श्री अंजनी कुमार बंसल, श्री राकेश सहारण, श्री पवन चुघ, अनुसुईया बिश्नोई, रेणु कुमारी, हरविन्द्र कौर, सतपाल सहित अन्य मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like