GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर में सुनीता और विकास को मिला मकान का पट्टा

( Read 321 Times)

15 Jul 26
Share |
Print This Page

ग्रामीण सेवा शिविर में सुनीता और विकास को मिला मकान का पट्टा

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
गंगानगर पंचायत समिति ग्राम पंचायत साहूवाला में सुनीता पत्नी भानीराम नायक निवासी 20 एमएल-ए और विकास पुत्र रामकुमार निवासी 23 एलएनपी ने मकान का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन किया। शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पट्टा बनवाकर परिवादियों को सौंपे गये। शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा चार परिवारों में पट्टा वितरण करते हुए व्यक्तिगत शौचालय के 25 आवेदन, सोखता गड्ढा के पांच, राजस्व विभाग द्वारा सहमति से खाता विभाजन के 6, शुद्धिपत्र के 9 और फार्मर रजिस्ट्री के आठ प्रकरण में कार्यवाही की गई।
इस अवसर पर श्री मधुसूदन बिहाणी, श्रीमती द्वारका देवी, श्री भंवरलाल स्वामी, श्री अंजनी कुमार बंसल, श्री भूपेश कुमार, श्री पवन चुघ, रामकुमार भांभू, शुभम जाखड़ सहित अन्य मौजूद रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like