GMCH STORIES

चूनावढ़ के ग्रामीण सेवा शिविर में मैना देवी और सतीश कामरा को मिला योजनाओं का लाभ

( Read 463 Times)

15 Jul 26
Share |
Print This Page

चूनावढ़ के ग्रामीण सेवा शिविर में मैना देवी और सतीश कामरा को मिला योजनाओं का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
गंगानगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत चूनावढ़ में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में मैना देवी पत्नी कृष्णलाल निवासी 30 जीजी को पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसी का वितरण किया गया। मैना देवी द्वारा अपनी 30 भेड़ों का बीमा करवाया गया। इसी प्रकार सतीश कुमार पुत्र शिवदयाल कामरा को कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थय कार्ड सौंपा गया। शिविर में हाथोहाथ योजनाओं का लाभ मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया।
शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा दो परिवारों में पट्टा वितरण करते हुए व्यक्तिगत शौचालय के 2 आवेदन, सोखता गड्ढा के 4, राजस्व विभाग द्वारा सहमति से खाता विभाजन के 1, शुद्धिपत्र के 22 और फार्मर रजिस्ट्री के पांच प्रकरण में कार्यवाही की गई। 23 नामांतरण और 42 नक्शे नकले जारी किये गये। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 207 किसानों को मूंग बीज मिनीकिट और मृदा स्वास्थय कार्ड, पशुपालन विभाग द्वारा 73 पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री नयन गौतम, श्रीमती निशा रानी चुघ, श्री भंवरलाल स्वामी, श्री आदराम, आदेश सचदेवा, योगेश गौड़, प्रशान्त मिढढा, गुरमेल सिंह, कपिल, सरोज चाहर, सुमन और गगनदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like