GMCH STORIES

उदयपुर की श्रद्धा गट्टानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 'बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल' टूरिज्म विंग की बनीं अध्यक्षा

( Read 700 Times)

07 Feb 26
Share |
Print This Page

उदयपुर की श्रद्धा गट्टानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 'बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल' टूरिज्म विंग की बनीं अध्यक्षा

उदयपुर। देश के प्रतिष्ठित और तेजी से बढ़ते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप, बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने उदयपुर की सफल महिला उद्यमी श्रद्धा गट्टानी को अपने टूरिज्म विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर के मशहूर 'ओरिएंटल पैलेस एंड रिसॉर्ट ‘ की निदेशिका के रूप में अपनी खास पहचान बनाने वाली श्रद्धा गट्टानी अब टूरिज्म सेक्टर में बिजनेस नेटवर्किंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगी।

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि श्रद्धा गट्टानी के नेतृत्व में चलने वाला ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट उदयपुर के सुभाष नगर इलाके में मेन रोड पर स्थित है और शहर के सबसे नामी रिसॉर्ट्स में गिना जाता है। यह रिसॉर्ट अपनी बेहतरीन सुविधाओं और शाही सुख-सुविधाओं (लग्जरी) के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। लगभग 64,000 स्क्वायर फीट में फैले तीन विशाल और हरे-भरे लॉन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, जो बड़े आयोजनों के लिए एकदम सटीक हैं। ठहरने के लिए यहाँ 48 से ज्यादा कमरे हैं, जिनमें डीलक्स, सुपर डीलक्स और अलग से विला की सुविधा भी शामिल है, जो मेहमानों को प्राइवेसी और आराम का अहसास कराते हैं।

पर्यटकों को यहाँ न केवल वर्ल्ड-क्लास सर्विस और लाजवाब खाना मिलता है, बल्कि फिटनेस एरिया और शानदार पूल जैसी सुविधाएं भी उनके प्रवास को यादगार बनाती हैं। सफाई और 'लग्जरी फील' के मामले में ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट ने हमेशा ऊंचे मानक स्थापित किए हैं।

बीसीआई टूरिज़्म क्या है?

बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई टूरिज़्म, बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) का एक सक्रिय विंग है, जो टूरिज़्म, हॉस्पिटैलिटी और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच प्रदान करता है। यह समूह आपसी सहयोग, मजबूत नेटवर्किंग और अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से नवाचार, व्यवसायिक विकास और नए अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करता है।

उन्होंने बताया कि बीसीआई टूरिज़्म के माध्यम से सदस्य न केवल अपने व्यवसाय को विस्तार देते हैं, बल्कि इंडस्ट्री की नई सोच, ट्रेंड्स और संभावनाओं से भी रूबरू होते हैं बीसीआई टूरिज़्म विंग सफलतापूर्वक सक्रिय है और निरंतर प्रभावशाली मीटिंग्स, संवाद सत्रों एवं सहयोगात्मक पहलों के जरिए टूरिज़्म सेक्टर को सशक्त बना रहा है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like