GMCH STORIES

हरियालो राजस्थान अभियान को महावीर ग्रुप ने दी नई उड़ान, विद्यार्थियों ने लिया हर पौधे को वृक्ष बनाने का संकल्प

( Read 360 Times)

15 Jul 26
Share |
Print This Page

हरियालो राजस्थान अभियान को महावीर ग्रुप ने दी नई उड़ान, विद्यार्थियों ने लिया हर पौधे को वृक्ष बनाने का संकल्प

उदयपुर। “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत “ग्रीन राजस्थान” थीम पर महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा कीर की चौकी, बड़गांव-भिंडर रोड स्थित संस्थान परिसर में उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित डी.एल.एड. प्रशिक्षणार्थियों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने “पौधा लगाना ही नहीं, उसे वृक्ष बनाना हमारी जिम्मेदारी है” का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का प्रण लिया।
संस्थान निदेशक डॉ. आशीष वाया ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया।
महावीर जैन विद्यालय संस्थान की प्राचार्या डॉ. ज्योति वाला ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन की सबसे अमूल्य धरोहर हैं। यदि आज हम पौधों का संरक्षण करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।ं
महावीर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निर्मला पुरोहित ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प ले, तो हरियालो राजस्थान का लक्ष्य शीघ्र ही साकार हो सकता है।
कार्यक्रम में अशोक जैन, नीलम मोदी, डॉ. भेरुदास वैष्णव, दीपक ननोमा, मितेश कुमार शर्मा, रोशन सालवी, संगीता पालीवाल, कृष्णा पालीवाल, रोहित राव एवं भेरूलाल मेघवाल सहित समस्त व्याख्यातागण, प्रशिक्षणार्थी, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से “एक पौधा लगाएंगे, उसे वृक्ष बनाएंगे और हरियालो राजस्थान के सपने को साकार करेंगे” का संकल्प दोहराया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला यह आयोजन संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता और हरित भविष्य के प्रति उसके संकल्प का प्रेरक उदाहरण बना।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like