GMCH STORIES

बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स में जुलाई में होंगी वर्कप्लेस विजिट

( Read 446 Times)

15 Jul 26
Share |
Print This Page
बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स में जुलाई में होंगी वर्कप्लेस विजिट

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के विभिन्न चैप्टर्स द्वारा जुलाई माह में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स द्वारा हर माह अपने सदस्यों के कार्यस्थलों पर वर्कप्लेस विजिट आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के बिजनेस, वर्किंग प्रोसेस और बिजनेस स्ट्रेटजी को नजदीक से जानने एवं समझने का अवसर प्रदान करना है। इन विजिट्स में संबंधित चैप्टर के सदस्यों के साथ बीसीआई के अन्य चैप्टर्स के सदस्य भी शामिल हो सकते हैं, जिससे आपसी संवाद, नेटवर्किंग, सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिलता है।

मुकेश माधवानी ने बताया कि इसी क्रम में 18 जुलाई को बीसीआई उत्सव, बीसीआई अल्फा और बीसीआई पिनेकल की वर्कप्लेस विजिट आयोजित की जाएंगी, जबकि 31 जुलाई को बीसीआई दिल्ली द्वारा वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा।

बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट 18 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक वीरेंद्र जैन के कार्यस्थल पर आयोजित की जाएगी। विजिट का आयोजन 7-8, माछला मगरा स्कीम, होटल पारस महल के पीछे, उदयपुर में होगा। इस दौरान सदस्य वीरेंद्र जैन की व्यावसायिक यात्रा, व्यवसाय के संचालन और एक सफल व्यवसाय के पीछे की कार्यप्रणाली एवं विचारों को करीब से जानेंगे।

बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष पुष्कर पुरोहित ने बताया कि चैप्टर की इस माह की वर्कप्लेस विजिट अनुराग ऐरन के कार्यस्थल मेट्रोफ्लेक्स जिम में 18 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन मेट्रोफ्लेक्स जिम, प्रथम तल, गोकुल टावर, सीए सर्किल के पास, सेक्टर 14, गोवर्धन विलास, उदयपुर में होगा। विजिट के दौरान सदस्य व्यवसाय की कार्यप्रणाली, प्रबंधन और अनुराग ऐरन की व्यावसायिक यात्रा एवं अनुभवों को जानेंगे।

बीसीआई पिनेकल के अध्यक्ष सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट 18 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे से 6 बजे तक सुनील बोराणा के कार्यस्थल वंडर स्लीप फर्निशिंग में आयोजित होगी। यह विजिट 100 फीट रोड, शोभागपुरा, मीरा नगर, बीपीसीएल पेट्रोल पंप के पास, उदयपुर में होगी। इस दौरान सदस्य व्यवसाय की कार्यप्रणाली को जानने के साथ व्यावसायिक अनुभवों का आदान-प्रदान और आपसी नेटवर्किंग करेंगे।

बीसीआई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. अनुपम गुप्ता ने बताया कि बीसीआई दिल्ली के ट्रेजरर प्रमोद धनकड़ के कार्यस्थल की वर्कप्लेस विजिट 31 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे ऑरियम होटल एंड रिसॉर्ट्स, गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी। इस दौरान सदस्य कार्यस्थल की कार्यप्रणाली और व्यवसाय के संचालन को नजदीक से समझेंगे तथा आपसी व्यावसायिक संवाद एवं नेटवर्किंग को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि बीसीआई दिल्ली की कॉफी मीट 18 जुलाई 2026 को ‘आर्टिस्ट बाय नेचर’ में आयोजित की जाएगी। कॉफी मीट के माध्यम से सदस्यों को आपसी संवाद, व्यावसायिक विचारों के आदान-प्रदान और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।

मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है। इससे सदस्यों के बीच विश्वास, सहयोग और रेफरल की संभावनाएं मजबूत होती हैं तथा बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like