हिन्दुस्तान जिं़क के सीएसआर मद से शहर के हृदयस्थल गोरा बादल स्टेडियम को अब स्पोटर््स काॅम्प्लेक्स के रूप में विकासित करने से शहरवासियों, विशेषकर खिलडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिल सकेगा। यह बात सांसद सीपी जोशी ने शनिवार को हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड और नगर परिषद के बीच हुए एमओयू के अवसर पर कही। उन्होंने हिन्दुस्तान जिं़क की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज का दिन चित्तौडगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक पल है जब कई पूर्व प्रधानमंत्रियों और खेल प्रतिभाओं का प्रांगण रहा गोरा बादल स्टेडियम नये स्वरूप में विकसित हो कर स्पोट्स काॅम्प्लेक्स का स्वरूप लेने जा रहा है। यहां खिलाडी और आम नागरिक माॅर्निग वाॅक के लिए जाते है, पिछले कई वर्षो से इस स्टेडियम का उपयोग नही हो पा रहा था लेकिन इस एमओयू के बाद एक बार फिर से गोरा बादल स्टेडियम जीवंत हो कर लोगो के आकर्षण का केंद्र होगा।
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड एवं नगरपरिषद के बीच एमओयू के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, विशिष्ठ अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आंक्या, जिला प्रभारी सचिव सरवन कुमार, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड के सीईओ अरूण मिश्रा, वेदांता समूह की सीएसआर हेड अनुपम निधि एवं चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन उपस्थित थे।
इस मौके पर विधायक चंद्रभान सिंह आंक्या ने हिन्दुस्तान जिं़क की गोरा बादल स्टेडियम के सर्वागिंण विकास की पहल की प्रशंसा एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पहल पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर इस ऐतिहासिक स्थल के विकास को आगे बढ़ाने का कार्य किया है जिसके पूर्ण होने पर युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और शहरवासियों को स्वस्थ रहने का सुनहरा अवसर फिर से प्राप्त होगा।
इस पहल पर, सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक हिन्दुस्तान जिं़क, अरुण मिश्रा ने कहा कि, “खेल में चरित्र निर्माण, मजबूत बनाने और समुदायों को एकजुट करने की ताकत है। गोरा बादल स्पोटर््स काॅम्प्लेक्स परिसर के विकास के माध्यम से, हमारा लक्ष्य एक ऐसा सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है जहां युवा अपनी क्षमता को पहचान सकें और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर सकें। हिन्दुस्तान जिं़क में, हम ऐसे निवेश को युवा विकास, सामुदायिक कल्याण और ऐसे अवसर देने की दिशा में दीर्घकालिक योगदान के रूप में देखते हैं जो खेल के मैदान से कहीं आगे तक हैं।”
चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से गोरा बादल स्पोटर््स काॅम्प्लेक्स में किये जाने विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्धेश्य जमीनी स्तर पर खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना और प्रदेश में युवाओं की भागीदारी और प्रतिभा विकास के लिए संरचित अवसर प्र्रदान करना है।
अतंर्राष्ट्रीय एवं आधुनिक खेल सुविधा मानकों और दीर्घकालिक सामुदायिक आवश्यकताओं के अनुरूप परियोजना के समग्र डिजाइन और चरणबद्ध निष्पादन की रूपरेखा दी गई है। यह स्टेडियम को एक बहुउद्देशीय खेल परिसर में चरणबद्ध विकास के लिए काम
...