उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी, उदयपुर एवं सहार चौरिटेबल फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों, युवाओं और महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से निःशुल्क प्रशिक्षण एवं रोजगार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि मीनाक्षी प्रॉपर्टीज के शांतिलाल जैन रहे।
कार्यक्रम में रविंद्र पाल कप्पू, हाजी मोहम्मद शरीफ छीपा, शिरीन गारमेंट्स के जनाब याकुब अली, खुर्शीद अहमद शेख, इंडिया फैशन के शानू खान, जनाब मोइज़ अली गोरांवाला, जनाब मुस्तफा रजा, जनाब सलीम रजा एवं एडवोकेट दिलीप कुमार बाफना सहित अनेक गणमान्य अतिथि, प्रशिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल पर जोरकार्यक्रम में अतिथियों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने से जरूरतमंद युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
संस्था की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षण, स्पोर्ट्स, काउंसलिंग एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।युवाओं एवं महिलाओं के लिए 11 प्रकार के निःशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रारंभ किए गए हैं।
इनमें सिलाई, मेहंदी, बेसिक कंप्यूटर, कढ़ाई-बुनाई, टैली एवं फोटोशॉप, कुकिंग, बैग एवं आर्ट क्राफ्ट, कोचिंग, उर्दू-अरबी एवं दीनियात, करियर काउंसलिंग तथा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शामिल हैं।संस्था का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से जरूरतमंदों को हुनर प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।नशामुक्ति के लिए विशेष अभियान की तैयारीलाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि शीघ्र ही उदयपुर शहर में नशामुक्ति के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
इसके तहत नशे एवं आपराधिक प्रवृत्तियों की चपेट में आए बच्चों और युवाओं को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्पिरिचुअल थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी एवं डाइवर्जन थेरेपी के माध्यम से विशेष कैंप एवं प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों एवं युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान कर उनके लिए शिक्षा, कौशल और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम के समापन पर डॉ. खलील अगवानी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष श्रीमती साजीया, सचिव सुश्री फातिमा, उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन कुरैशी, उप सचिव अकील अगवानी एवं सदस्य साजिद कुरैशी सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।