उदयपुर | गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

एएसआई देवेंद्रपुरी गोस्वामी के अनुसार, ऋषभदेव निवासी मनीषा अपने दो भाइयों के साथ चुंगी नाका स्थित घर में दादी के साथ रहती थी। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे दादी घर के बाहर थीं, तभी छोटा भाई भागते हुए आया और बताया कि बहन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है।

दादी ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो मनीषा फांसी पर लटकी मिली। उसे तुरंत नीचे उतारकर एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।