उदयपुर आगामी 31 अगस्त को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात में अधिक से अधिक जनभागीदारी हो को लेकर बुधवार भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आॅन लाईन बैठक का आयोजन किया गया। राठौड़ ने कहा हर बार मन की बात में प्रधानमंत्री कई नवाचार को लेकर आते है, उन्हे जन जन तक पहुंचाना है। इस कार्य को बुथ स्तर तक ले जाना है हमारे 611 बुथ अध्यक्ष बने हुए है यह जिम्मा उनका है। नेता नहीं, कार्यकर्ता बन कर हम कार्य करेंगे तो हर व्यक्ति हमारे साथ जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति के सुख दुख में आप जाये, उनकी समस्या को सुने और उसके निस्तारण करने का प्रयास करें। उनकी भावना को उपर तक पहुंचाये। सभी कार्यकर्ता सरल एप डाउन लाॅड करे और कार्यक्रम पश्चात उनके फोटो उन पर अपलाॅड करें। इसकी शुरूआत अपने घर से करें।
मीडिया सहप्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि बैठक में महामंत्री देवीलाल सालवी, पंकज बोराणा, खुश्बु मालवीया, डाॅ. ओम पारीक, अमित सिंह सोलंकी, गिरिश, महेश, मुरली मनोहर, रणजीत सिंह सहित पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिये।
संचालन महामंत्री देवीलाल सालवी ने किया जबकि आभार पुनीत सुखवाल ने जताया।
Udaipur
भाजपा - आॅन लाईन बैठक का हुआ आयोजन
मन की बात में अधिक से अधिक हो जनभागीदारी
Related stories
Flood-Rescued Elephant Joymoti Airlifted to Vantara For Specialised Hospital Care
Jamnagar (Gujarat), Joymoti, a 53-year-old female elephant rescued from the devastating floods in Nagaland an…
Tarang Club Celebrates World Senior Citizens Day with Enthusiasm
Udaipur: Tarang Club Senior Citizens Forum, Sector 7, celebrated World Senior Citizens Day with great enthusi…
St. Mary’s New Fatehpura Girls Shine at CBSE Cluster XIV Basketball Championship
Udaipur: The U-14 and U-19 girls’ basketball teams of St. Mary’s Convent Senior Secondary School, New Fatehpu…
Bollywood Glamour Adds Spark to Sawan Celebrations at JMM Jain Mahila Manch
Udaipur: JMM Jain Mahila Manch organised a colourful and entertaining programme, “Rang Bhare Badal Se Sawan P…