विश्व संत उपाध्याय पूज्य गुरुदेव 1008 श्री पुष्कर मुनि जी महाराज की 116वीं जन्म जयंती के अवसर पर श्री नाकोड़ा नवयुवक मित्र मण्डल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

नाकोडा मित्र मंडल के प्रवक्ता हर्षित जैन ने बताया कि रक्त की एक बूंद भी किसी का जीवन बचा सकती है इस उद्देश्य से दूधिया गणेश जी स्थित श्री वर्धमान गुरु पुष्कर ध्यान केंद्र पर दिनांक 04 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रहेगा, जिसमें पूण्य कार्य करने वाले सभी रक्तदान दाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिकाधिक रक्तदाता सादर आमंत्रित है।