राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आकाशवाणी उदयपुर द्वारा "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण से की गई, जिसमें आकाशवाणी उदयपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि मातृ सम्मान को समर्पित एक भावनात्मक प्रयास भी है।
इसके उपरांत परिसर में दो घंटे का सामूहिक श्रमदान किया गया, जिसमें सभी अधिकारीऔरकर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस श्रमदान के अंतर्गत कार्यालय परिसर की सफाई की गई, प्लास्टिक और कचरे को पृथक किया गया तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता संदेश भी प्रसारित किए गए।
इस अवसर पर आकाशवाणी उदयपुर के निदेशक श्री रवीन्द्र डूंगरवाल ने बताया कि आकाशवाणी उदयपुर निरंतर सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन हेतु प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने का प्रयास करता रहेगा।
Udaipur
"स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत आकाशवाणी उदयपुर द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन
Related stories
Sanjay Ladha Earns PhD After Two Decades in Journalism
Bhilwara. Senior journalist Sanjay Ladha, who has been active in the field of journalism for more than two de…
Give the Elderly the Light of Dignity, Not the Darkness of Neglect
World Senior Citizens Day serves as a wake-up call to society’s collective conscience, compelling us to refle…
Drug-Free Protective Shield Campaign Held in Matilirathan
Sri Ganganagar: A “Drug-Free Protective Shield Campaign” was organised in Matilirathan as part of the ongoing…
BCI Chittorgarh Chapter Announced, Kamal Somani Named President
Chittorgarh: Chittorgarh, known for its historic forts and legacy of valour, is now emerging as a promising h…