उदयपुर, 71वे वन्यजीव सप्ताह के तहत पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ी विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में वन्यजीव सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को गुलाबबाग स्थित बर्डपार्क में शैक्षणिक भ्रमण सहित चित्रकला और रंगोली स्पर्धाएं हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
उपवन संरक्षक वन्यजीव यादवेंद्रसिंह ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बर्डपार्क में स्थित विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बर्ड पार्क में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को वन्यजीव सप्ताह के समापन पर पुरुस्कृत किया जाएगा। शनिवार को बाघदर्रा में नुक्कड नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा एवं ईको ट्रेल करवाई जाएगी।