बांदीकुई दौसा में चल रही 19 वर्ष छात्रा वर्ग की 69वीं राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में उदयपुर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
टीम कोच बलवंत चौधरी ने बताया कि क्वार्टर फाइनल (सुपर 8) के लीग मैचों में उदयपुर ने राजसमंद को 3-0 से, हनुमानगढ़ को 3-0 से, डीडवाना कुचामन को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौधरी ने बताया कि सैटर जिनांशी की सुझबुझ भरी लिफ्टिंग पर टीम की अटेकर लविशा डांगी व  आराध्या जाट की शानदार स्मैशिंग, भूमि कोठारी की टाईट ब्लॉकिंग और लिब्रो खुशबु शर्मा के बेहतर डिफेंस और यूनिवर्सल खिलाड़ी कंचन व सलोनी के शानदार खेल की बदौलत टीम में अपने तीनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बिना एक भी सेट गंवाए जीत लिए।
टीम के प्रभारी की ललिता डांगी, सह प्रभारी पूजा पंवार व सलोनी यादव ने बताया कि बीकानेर और चूरू मे से जो टीम जीत हासिल करेगी उससे सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उदयपुर टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश पर जिले के वॉलीबॉल प्रेमियों और शिक्षा अधिकारियों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।