उदयपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय संगठन व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की मण्डल कार्यशालाओं हेतु प्रभारी, सहप्रभारी तथा संयोजक-सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि यह अभियान जिला उपाध्यक्ष व जिला संयोजक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान तख्तसिंह शक्तावत की जिला टीम, मण्डल अध्यक्ष एवं संयोजक-सह संयोजक के नेतृत्व में संचालित होगा। यह अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर 2025 तक चलेगा।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के समय 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की थी। हाल ही में 22 सितम्बर को किये गये GST रिफॉर्म्स से जीएसटी स्लैब कम करने का लाभ आमजन को मिला है, जिससे दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती हुई हैं। इस अभियान में स्वदेशी अपनाओ, वोकल फॉर लोकल और MSME क्षेत्र को बढ़ावा जैसे संकल्प शामिल रहेंगे।
भाजपा शहर जिला उदयपुर की सभी मण्डल कार्यशालाएँ 6 अक्टूबर 2025 को एक साथ आयोजित की जाएँगी।