उदयपुर। शहर के चित्रकूट नगर स्थित गोकुल पार्क में नवरात्रि समापन पर दशहरा उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों सहित बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं, आकर्षक झांकियों ने वातावरण को और अधिक उल्लासमय बना दिया। चित्रकूट युवा संगठन के अजय दवे ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भाजपा नेता अतुल चंडालिया, वरिष्ठ पत्रकार मनु राव, युवा पत्रकार सुनील पंडित, युवा नेता अभिषेक व्यास, समाजसेवी मांगी लाल सुथार और तरूण डांगी सहित कई उपस्थित रहे। शाम 7 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ देर रात तक चलता रहा। संगठन के पर्वत ङ्क्षसह ने बताया कि अंतिम दिन गरबा महोत्सव में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और गरबा पांडाल में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी..., एक ही नारा गूंजेगा, भारत का बच्चा-बच्चा..., लाडिला श्रीनाथजी ने खम्मा रे खम्मा..., सरीखे भजनों के अलावा राजस्थानी व फिल्मी गीतों पर बच्चों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए बेकुंठ धाम संस्थान के संस्थापक मांगी लाल सुथार ने सभी प्रतिभागियों को अपनी ओर से 200-200 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए।
Udaipur
चित्रकूट नगर : धूमधाम से मनाया दशहरा उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Related stories
Sanjay Ladha Earns PhD After Two Decades in Journalism
Bhilwara. Senior journalist Sanjay Ladha, who has been active in the field of journalism for more than two de…
Give the Elderly the Light of Dignity, Not the Darkness of Neglect
World Senior Citizens Day serves as a wake-up call to society’s collective conscience, compelling us to refle…
Drug-Free Protective Shield Campaign Held in Matilirathan
Sri Ganganagar: A “Drug-Free Protective Shield Campaign” was organised in Matilirathan as part of the ongoing…
BCI Chittorgarh Chapter Announced, Kamal Somani Named President
Chittorgarh: Chittorgarh, known for its historic forts and legacy of valour, is now emerging as a promising h…