उदयपुर जिला स्तरीय ग्रैपलिंग खेल का ट्रायल 4 अक्टूबर को लिया जाएगा। ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ उदयपुर के सेक्रेटरी तुषार मेहता ने बताया  कि जयपुर के जोबनेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय जूनियर सीनियर व वेटरन् का चयन चार अक्टूबर को फतेहपुरा स्थित मार्कोस मार्शल आर्ट्स एकेडमी पर शाम को चार बजे से होगा चयनित खिलाड़ी प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे