उदयपुर। इनरव्हील क्लब दीवास की महिलाओं ने समाज सेवा के एक और सराहनीय कदम के तहत चित्रकूट नगर स्थित राजकीय बालिका और राजकीय किशोर गृह में जरूरतमंद बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि बालिका गृह में नन्हें बच्चों के लिए फॉर्मूला मिल्क, कपड़े, पजामे, ड्राईशीट, मोजे, नैपकिन्स और कंबल आदि सामग्री प्रदान की गई। इस सेवा कार्य में राजकीय बालिका गृह की अधीक्षक दिशा भार्गव तथा बाल कल्याण समिति उदयपुर की अध्यक्ष यशोदा पानिया का पूर्ण सहयोग रहा।
इसके बाद किशोर कारागृह में भी सामग्री वितरण किया गया, जहाँ बच्चों को क्रॉक्स, मोजे, अंडर गारमेंट्स,खाने-पीने की वस्तुएँ और स्नैक्स जैसे बिस्किट, नमकीन आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह के अधीक्षक पंकज पचार ने इनरव्हील क्लब दीवास की महिलाओं का स्वागत और समाज सेवा के लिए सम्मान किया। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखी जा सकती थी इस अवसर पर क्लब की ओर से क्लब सचिव शशि मेहता, आशा श्रीमाली, अंजना दुग्गड, जयश्री जैन, स्नेहा सिसोदिया, ललिता बापना, अनीता कोठारी, विनिता पामेचा, मीना कुमावत, श्रद्धा जैन ,मेघना कुंमट, प्रीति श्रीमाली और रेखा कुमावत उपस्थित रहीं।
Udaipur
इनरव्हील क्लब दीवास ने राजकीय बालिका एवं किशोर गृह में जरूरतमंद बच्चों को वितरित की सामग्री
Related stories
Sanjay Ladha Earns PhD After Two Decades in Journalism
Bhilwara. Senior journalist Sanjay Ladha, who has been active in the field of journalism for more than two de…
Give the Elderly the Light of Dignity, Not the Darkness of Neglect
World Senior Citizens Day serves as a wake-up call to society’s collective conscience, compelling us to refle…
Drug-Free Protective Shield Campaign Held in Matilirathan
Sri Ganganagar: A “Drug-Free Protective Shield Campaign” was organised in Matilirathan as part of the ongoing…
BCI Chittorgarh Chapter Announced, Kamal Somani Named President
Chittorgarh: Chittorgarh, known for its historic forts and legacy of valour, is now emerging as a promising h…