उदयपुर। 132 केवी जीएसएस झाड़ोल पर बुधवार को शटडाउन होने से पीएचईडी नगर उपखण्ड पंचम क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि बुधवार दोपहर को छीपा कॉलोनी एवं कोर्ट परिसर उच्च जलाशय क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार 9 अक्टूबर को सज्जननगर, एकलव्य कॉलोनी, छीपा कॉलोनी में सुबह की जलापूर्ति बाधित रहेगी।