उदयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर बुधवार को उदयपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विविध कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री दिलावर बुधवार सुबह 8.30 बजे राबाउप्रावि जायरा, नयागांव में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। सुबह 10.30 बजे राबाउमावि छानी, नयागांव में भी नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 1 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में प्रधानाचार्यों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न तीन बजे आरएससीईआरटी की जनरल काउंसिल बैठक में शिरकत करेंगे।