माहेश्वरी युवाओं एवं माहेश्वरी फ्रेंड्स समिति की पहल मंथन का इस बार होगा द्वितीय अध्याय
उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन व माहेश्वरी फ्रेंड्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंथन-समस्या से समाधान तक अभियान का द्वितीय अध्याय 12 अक्टूबर को होगा। इस बार ‘बंधन या बोझ - अंतरमन की पीड़ा खुशी या कसक’ विषय के तहत समाज में टूटते परिवार, दिखावे की होड़ आदि विषयों पर मंथन होगा।
उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष मयंक मूंदड़ा ने बताया कि इस विषय पर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मूंदड़ा, अष्ट सिद्धा समिति की राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. नम्रता बियानी होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी होंगे। अध्यक्षता आयकर विभाग में उपायुक्त अक्षय काबरा होंगे।
संगठन के महामंत्री अर्चित पलोड़ ने बताया कि मंथन-समस्या से समाधान तक जागरूकता अभियान के पहले अध्याय में गत 8 जून को ‘प्रेम या साजिश’ विषय के तहत डिजिटल और सोशल मीडिया से निजी डेटा की सुरक्षा, डीप फेक के जरिये ब्लैकमेलिंग, फर्जी सोशल मीडिया आई बनाकर किशोरियों और युवतियों से धोखाधड़ी, धर्मान्तरण आदि विषयों पर प्रखर वक्ताओं ने विचार रखे थे। इस द्वितीय अध्याय में पारिवारिक विघटन, असंतुष्ट रिश्तों, रीति-रिवाजों का बढ़ता बोझ, बढ़ते दिखावे और समाज में घटती मधुरता जैसे गंभीर विषयों पर वक्ता अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में इन्हीं विषयों पर समाज की प्रतिभाओं द्वारा दो लघु नाटिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।
कोषाध्यक्ष सुदर्शन लढ्ढा ने बताया कि आयोजन 12 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे चित्रकूट नगर स्थित महेश सेवा संस्थान के परिसर में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन की बैठक महेश सेवा संस्थान में हुई जिसमें निवर्तमान पार्षद आशीष कोठारी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, युवा समाजसेवी राकेश काबरा, भरत बाहेती, माहेश्वरी फ्रेंड्स समिति के तरुण असावा, दर्शन असावा, आशीष मूंदड़ा, पुनीत हेड़ा, अर्पित कालानी, मयंक दिलीप मूंदड़ा, हितेश मूंदड़ा, सौरभ लढ्ढा आदि उपस्थित थे।
Udaipur
दिखावे की होड़ और रीति-रिवाजों के बढ़ते बोझ पर मंथन 12 को
Related stories
Give the Elderly the Light of Dignity, Not the Darkness of Neglect
World Senior Citizens Day serves as a wake-up call to society’s collective conscience, compelling us to refle…
Drug-Free Protective Shield Campaign Held in Matilirathan
Sri Ganganagar: A “Drug-Free Protective Shield Campaign” was organised in Matilirathan as part of the ongoing…
BCI Chittorgarh Chapter Announced, Kamal Somani Named President
Chittorgarh: Chittorgarh, known for its historic forts and legacy of valour, is now emerging as a promising h…
PIMS Udaipur Gives New Lease of Life to 15-Year-Old with Severe Tetanus
Udaipur: Doctors at Pacific Institute of Medical Sciences (PIMS), Udaipur, successfully treated a 15-year-old…