उदयपुर। श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ हिरनमगरी जोन नं 1 उदयपुर का प्रथम स्नेह मिलन एवं श्रावक-श्राविका सम्मान समारोह हिरणमगरी से. 4 स्थित श्री वर्द्धमान स्थनाकवासी जैन श्रावक संस्थान में आयोजित किया गया।
उक्त समारोह संघ के वरिष्ठ श्रावक हिम्मतसिंह मेहता, मेवाड संघ के अध्यक्ष अशोक खुर्दिया, दिलखुश कावडिया व संघ के अध्यक्ष सागर गोलच्छा, मंत्री आशीष सहलोत व समता युवा संघ अध्यक्ष सौरभ गोलच्छा, साधुमार्गी जैन श्रावक संघ जोन नम्बर एक के अध्यक्ष डॉ.हिम्मतलाल वया की अध्यक्षता में किया गया।
मंगलाचरण संघ महिला सदस्या स्नेहलता मेहता, रेखा आशा बोरदिया, ज्योति वया, सुनिता मेहता, कुसुमदेवी नागोरी, दिलखुश बोकडिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 80 वर्ष व उससे अधिक आयु के 20 श्रावक-श्राविकाओं का सम्मान अभिनन्दन पत्र, उपरणा, शाल, माला पगडी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मेवाड संघ अध्यक्ष अशोक खुरदिया ने संघ में समन्वय, एकता एवं सहयोग की बात की। संघ अध्यक्ष सागर गोलच्छा ने संघ समर्पण की बात कहीं। जोन अध्यक्ष डॉ.हिम्मतलाल वया ने संघ के विकास में सभी से सहयोग की बात प्रमुखता से रखी। कार्यक्रम मे राजेन्द्र चन्डालिया, मनोज मेहता, सुनित मेहता, ललित जारोली, कल्याण जारोली, गौतम वया, कुन्दन नलवाया, पंकज कोठारी, पंकज पोखरना, पुरण बोकडिया, संन्दीप पोखरना, जसवन्त धीग, रमेश बोकडिया, राजेन्द्र डागा, राकेश मोगरा, राजेश बया, हिरनमगरी जोन के सपरिवार सहित सैकड़ों संख्या में श्रावक श्राविकाएं मौजूद थी।
इनका हुआ सम्मान-सम्मानित श्रावक में हिम्मतसिंह मेहता, प्यारचन्द्र कुन्दाल, नानालाल लसोड, अर्जूनलाल ठाकुरगोता, तेजसिंह कावडिया, नवलसिंह लोढा, मदनलाल दक, मिटठालाल पोखरना, शान्तिलाल गांग श्राविकाओं में प्रेम बाई बोहरा, जतन बाई मेहता, मनोहर बाई स्वरुपरिया, शान्ता बाई जारोली, सुन्दर बाई बोकडिया, मांगी बाई डागा, सम्पत देवी मेहता झनकार बाई धीग, आदि का बहुमान किया गया। अंत में धन्यवाद सुनील मेहता ने ज्ञापित किया व कार्यक्रम का संचालन निर्मल धींग द्वारा किया गया।
Udaipur
श्री साधुमार्गीय जैन श्रावक संघ का प्रथम स्नेहमिलन एवं श्रावक-श्राविका सम्मान समारोह आयोजित
Related stories
West Zone Cultural Centre Artists Present Special Cultural Programme at Rashtrapati Bhavan
Udaipur: On the occasion of Independence Day, artists from the West Zone Cultural Centre (WZCC), Udaipur, pre…
JRNU Dispute: Chancellor Explains VC’s Tenure, Protest and Legal Battle
*Udaipur:* Janardan Rai Nagar Rajasthan Vidyapeeth has remained in the spotlight over the past few weeks foll…
Manju Mandot Takes Charge as Acting VC, Sets Focus on AI and Academic Excellence
*Udaipur:* Prof. Manju Mandot has assumed charge as the acting Vice-Chancellor of Janardan Rai Nagar Rajastha…
Miraj Group Celebrates 40 Years of Growth, Diversification and Trust
NATHDWARA: From its beginnings in Rajasthan in 1987 to a diversified business group with interests spanning m…